दरभंगा में दसों सीट के लिए कल से होगा नामांकन

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : पांचवें चरण में दसों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान को लेकर अधिसूचना 8 अक्टूबर को जारी की जायेगी. अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. विधानसभा चुनाव में अंतिम और पांचवें चरण में दरभंगा में मतदान 5 नवंबर को कराया जाना है. निर्वाचन आयोग ने मतदान को लेकर 8 से 15 […]

विज्ञापन

दरभंगा : पांचवें चरण में दसों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान को लेकर अधिसूचना 8 अक्टूबर को जारी की जायेगी. अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.

विधानसभा चुनाव में अंतिम और पांचवें चरण में दरभंगा में मतदान 5 नवंबर को कराया जाना है. निर्वाचन आयोग ने मतदान को लेकर 8 से 15 अक्टूबर तक नामांकन करने की तिथि घोषित कर रखी है. किये गये नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्टूबर को कराये जाने है. नाम वापसी 19 अक्टूबर तक हो सकती है.

आयोग के निर्देशानुसार मतदान 5 नवंबर को होंगे तथा मतगणना 8 नवंबर को करायी जायेगी. नामांकन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से तीन बजे अपराह्न तक चलेगी.

दसों विधानसभा क्षेत्रों का नामांकन संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निवार्ची पदाधिकारी (आरओ) के समक्ष उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में कराया जायेगा. जिला मुख्यालय में छह विधानसभा क्षेत्र तथा दो विधानसभा क्षेत्र का बेनीपुर तथा दो विधानसभा क्षेत्र का नामांकन बिरौल अनुमंडल में होगा. इसकी तैयारी पूरी की जा रही है.

नामांकन को लेकर आठ से कटेगी नाजिर रसीद
अधिसूचना जारी होते ही 8 अक्टूबर से नाजिर रसीद कटनी शुरू हो जायेगी. नामांकन शुल्क के रूप में अभ्यर्थियों को 10,000 रुपये जमा करने होंगे. आरक्षित कोटि के उम्मीदवारों को मात्र 5000 रुपये जमा कराने होंगे.
दो फोटो के साथ चार सेट में होगा नामांकन
विधानसभा चुनाव में नामांकन के इच्छुक प्रत्याशी को एक नया बैंक का खाता खुलवाने का प्रमाण, दो तसवीर के साथ विहित प्रपत्रों को भरकर चार सेट में नामांकन दाखिल करना होगा. नामांकन में उनके प्रस्तावकों को साथ रखना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन