गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

जाले : स्थानीय थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव के सोनदही टोला में रविवार को एक गहरे गड्ढ़े में डूबने के इसी टोला के संजय कुमार सिंह के इकलौते पुत्र प्रिंस कुमार(14) की मौत हो गई़ वह सहसपुर मध्य विद्यालय में आठवीं का छात्र था़ पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक पूर्वाहृन लगभग साढ़े ग्यारह बजे अपने चार […]

विज्ञापन

जाले : स्थानीय थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव के सोनदही टोला में रविवार को एक गहरे गड्ढ़े में डूबने के इसी टोला के संजय कुमार सिंह के इकलौते पुत्र प्रिंस कुमार(14) की मौत हो गई़

वह सहसपुर मध्य विद्यालय में आठवीं का छात्र था़ पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक पूर्वाहृन लगभग साढ़े ग्यारह बजे अपने चार ग्रामीण मित्र क्रमश: नवनीत कुमार, प्रकाश कुमार, कन्हाई कुमार एवं कुंदन कुमार के साथ घर के पीछे महज पांच मीटर की दूरी पर अवस्थित एक गहरे गड्ढे में स्नान करने गया था़

सड़क निर्माण कम्पनी द्वारा जेसीबी से बेतरतीब ढंग से खोदे गये गड्ढ़े की गहराई से अनजान होने की वजह से वह डूब गया़ उसके साथ गये बच्चों ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया.

इसके बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और गहरे पानी में उसकी खोजबीन शुरू कर दी़ जब ग्रामीणों को वह नहीं मिला तब गोताखोर की मदद ली गयी. लगभग एक घंटा के बाद उसे पानी से निकाला गया़

तत्पश्चात् उसे पुपरी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया़ उसके शव को गांव लाने के उपरान्त वहां उपस्थित किसी सज्जन ने उसे जिन्दा बताया़ फिर परिजन उसे स्थानीय रेफरल अस्पताल लेकर चले आये़, पर वहां भी डाक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि कर दी़

बुझ गया घर का चिराग
मालूम हो कि ऑटो रिक्सा चालक संजय कुमार सिंह को तीन पुत्री के पश्चात काफी मन्नत के बाद एक पुत्र के रूप में प्रिंस का जन्म हुआ.
तीनों बहनों प्रियंका, गन्नी एवं पूजा के बाद एकमात्र भाई रहने की वजह से प्रिंस सबों का दुलारा था़ पिता ऑटो चलाने के बावजूद अपने बेटा को किसी भी तरह की कमी महसूस नहीं होने देता था़
उसकी हर मांग पूरी करते थे. रविवार को लगभग दस बजे प्रिंस अपनी मौसी के घर सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव से आया था़ उसके आने की सूचना जैसे ही उसके चारों ग्रामीण मित्रों को हुई उसके घर आ धमके और उससे स्नान करने के लिए उसके घर के पीछे अवस्थित गड्ढ़े में चलने को कहने लगे़
मौसी के घर से कुछ देर पहले आये प्रिंस से उसकी बहनों की बातचीत अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि प्रिंस अपने साथियों के साथ स्नान करने के लिए चला गया़
उसकी तीनों बहनों के लाख मना करने के बावजूद वह घर की छोटी चाहरदीवारी को फांदकर भाग मित्रों संग भाग गया़ इस घटना से परिजनों समेत पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन