दरभंगा से भी सुविधा ट्रेन!
दरभंगा : दरभंगा से मुंबई के लिए सुविधा ट्रेन चलने की संभावना है. इसके लिए जंकशन से समस्तीपुर रेल मंडल को प्रस्ताव भेजा गया है. वहां से इस प्रपोजल को मुख्यालय भेज दिया गया है. वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इसका परिचालन हो सकेगा. मंडल सूत्रों के अनुसार विभाग ने सुविधा ट्रेन को […]
दरभंगा : दरभंगा से मुंबई के लिए सुविधा ट्रेन चलने की संभावना है. इसके लिए जंकशन से समस्तीपुर रेल मंडल को प्रस्ताव भेजा गया है. वहां से इस प्रपोजल को मुख्यालय भेज दिया गया है.
वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इसका परिचालन हो सकेगा. मंडल सूत्रों के अनुसार विभाग ने सुविधा ट्रेन को लेकर जंकशन से रिपोर्ट मांगी थी. दिल्ली के लिए प्रतिदिन तीन ट्रेनें यहां से चलती ही हैं. दरभंगा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए पवन एक्सप्रेस मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को चलती है. इस गाड़ी में आरक्षण का ज्यादा दबाव रहता है. लिहाजा यहां से मुम्बई के लिए सुविधा ट्रेन का प्रस्ताव भेजा गया. प्रीमियम ट्रेन जैसा किराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










