बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा अखाड़ा
साठी . महावीर झंडा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में आयोजित की गयी. जिसमें अनुमंडल के आलाधिकारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य व जनप्रतिनिधि ने हिस्सा दिया. जिसमें मुख्य रूप से महावीर झंडा के दिन वर्षो से विवादित हैसवा परती पर चर्चा की गयी. बैठक में आये लोगों को संबोधित करते हुए […]
साठी . महावीर झंडा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में आयोजित की गयी. जिसमें अनुमंडल के आलाधिकारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य व जनप्रतिनिधि ने हिस्सा दिया.
जिसमें मुख्य रूप से महावीर झंडा के दिन वर्षो से विवादित हैसवा परती पर चर्चा की गयी. बैठक में आये लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि महावीरी अखाड़ा बिना लाइसेंस का नहीं निकलेगा, लाईसेंस में इस सदस्यीय कमेटी का गठन करना अनिवार्य है. जिसमें एक अध्यक्ष होगा. जिसकी सारी जवाबदेही होगी.
वहीं मौके पर मौजूद एसडीएम ने भी जुलूस से संबंधित सतर्कता पर विशेष ध्यान देने की बात कही. मौके पर एलआरडीसी इस्तेयाक अंसारी, सीओ अवधेश प्रसाद, बीडीओ मनोज कुमार, दारोगा रामविनय कुमार, उमाशंकर राय, नंदकिशोर राय, जनप्रतिनिधि मुखिया राकेश मिश्र, गुलाब जाकिर, प्रमोद तिवारी, शौकत अली, सोनी कुमार दूबे, भनू मियां, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










