विवादित भूमि की करायी गयी पैमाईस

Updated:
विज्ञापन

हायाघाट. चंदनपट्टी में विवादित जमीन पर सोलर लाईट गाड़ने को लेकर 17 जुलाई को शिया-सुन्नी के बीच हुए विवाद के समाधान के लिए बुधवार को सरकारी अमीन के द्वारा विवादित भूमि की पैमाइश कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करायी गयी़ मापी में यह सामने आया की सोलर लाईट विवादित भूमि में ही गाड़ दी गयी […]

विज्ञापन

हायाघाट. चंदनपट्टी में विवादित जमीन पर सोलर लाईट गाड़ने को लेकर 17 जुलाई को शिया-सुन्नी के बीच हुए विवाद के समाधान के लिए बुधवार को सरकारी अमीन के द्वारा विवादित भूमि की पैमाइश कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करायी गयी़ मापी में यह सामने आया की सोलर लाईट विवादित भूमि में ही गाड़ दी गयी थी़ विवादित भूमि की मापी के बाद जिला शांति समिति के सदस्य नवीन सिन्हा, अजय जलान, एहसानुल हक, शरफे आलम तमन्ना, डीपीओ कमलेश वर्मा, बीडीओ प्रेम कुमार, सदर डीएसपी दिलीप झा, इंस्पेक्टर बाल कृष्ण यादव आदि ने दोनों पक्षों के लोगों को बुला कर सीमांकन की जानकारी दी़ उसके बाद दोनों पक्ष के प्रमुख लोगों के लिखित सहमति के बाद विवादित भूमि से सोलर लाईट उखाड़ कर मस्जिद से उत्तर सड़क किनारे कुआं के पास पुन: गाड़ दी गयी़ मौके पर लहेरियासराय थानाध्यक्ष जेपी सिंह, एपीएम थानाध्यक्ष संजय कुमार, पतोर ओपी अध्यक्ष पवन कुमार दल-बल के साथ मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन