अवैध बहाली व अनियमितता की सीबीआइ जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा: लनामिवि सीनेट सदस्य डॉ अशोक कुमार झा ने दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में अवैध बहाली व अनियमितता की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है. रविवार को शिक्षक-छात्रों की बैठक में डॉ झा ने कहा कि निदेशालय में असामाजिक तत्वों की बहाली आउटसोर्सिंग के नाम पर की गयी है. अगर इन्हें नहीं हटाया गया […]

विज्ञापन

दरभंगा: लनामिवि सीनेट सदस्य डॉ अशोक कुमार झा ने दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में अवैध बहाली व अनियमितता की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है. रविवार को शिक्षक-छात्रों की बैठक में डॉ झा ने कहा कि निदेशालय में असामाजिक तत्वों की बहाली आउटसोर्सिंग के नाम पर की गयी है. अगर इन्हें नहीं हटाया गया तो निदेशालय की गरिमा धूमिल होगी. निदेशक डॉ अरविंद कुमार झा के त्यागपत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ झा ने अपने पत्र में अवैध बहाली में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है. साथ ही अनियमितता के खिलाफ अभियान शुरू किया और पोल खुलने के अंदेशा होने पर उनका मनोबल तोड़ने का प्रयास किया गया. ऐसे में पूरे मामले की सीबीआइ जांच से विश्वविद्यालय की गरिमा बचेगी एवं नये निदेशक भी साकांक्ष रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन