जिंदगी को जानने के लिए गीता का अध्ययन जरूरी

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : अर्जुन का मोह भंग करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें गीता का उपदेश दिया. भगवान का उपदेश पाकर अर्जुन को महाभारत जैसे युद्ध में सफलता मिली. श्यामा मंदिर में आषाढ़ नवरात्रा के मौके पर चल रहे भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचिका मीरा बहन ने उक्त बातें कही. उन्होंने साम-दाम की व्याख्या […]

विज्ञापन

दरभंगा : अर्जुन का मोह भंग करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें गीता का उपदेश दिया. भगवान का उपदेश पाकर अर्जुन को महाभारत जैसे युद्ध में सफलता मिली. श्यामा मंदिर में आषाढ़ नवरात्रा के मौके पर चल रहे भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचिका मीरा बहन ने उक्त बातें कही. उन्होंने साम-दाम की व्याख्या करते हुए कहा कि मन और इंद्रीय को संयमित कर ईश्वर प्रेम में समर्पण ही जीवन को स्थिरता देता है. सौर्य और धैर्य की चर्चा करते हुए उन्होंने दोनों को अपनी जीवन में उतारकर चलने का आह्वान किया. उन्होंने शौर्य एवं धैर्य को जीवन का दो पहिया बताया. आज सुबह श्रीमद् देवी भागवत एवं दुर्गा शप्तशती का पाठ किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अनुपमा मिश्रा के भगवती गायन से हुआ. इसमें पारस पंकज, अनु प्रभा, विभा झा, आदि ने भी भजन गायन की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन