सम्मान के संग शहीद एसआइ की अंत्येष्टि आज

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा: अररिया में पदस्थापित शहीद एसआइ प्रवीण कुमार की अंत्येष्टि 15 जुलाई को सम्मान के साथ की जायेगी. उल्लेखनीय है कि अररिया में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में वे शहीद हो गये. 2009 बैच के पुलिस पदाधिकारी प्रवीण ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपराधियों के साथ डटकर मुकाबला करते रहे. इसी क्रम […]

विज्ञापन

दरभंगा: अररिया में पदस्थापित शहीद एसआइ प्रवीण कुमार की अंत्येष्टि 15 जुलाई को सम्मान के साथ की जायेगी. उल्लेखनीय है कि अररिया में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में वे शहीद हो गये. 2009 बैच के पुलिस पदाधिकारी प्रवीण ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपराधियों के साथ डटकर मुकाबला करते रहे. इसी क्रम में उन्होंने अपनी शहादत दी. वे जिला के घनश्यामपुर के तुमौल गांव के वासी हैं. जिला पुलिस बुधवार को सलामी के साथ उनका अंतिम संस्कार करेगी. यह सूचना सिटी एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी ने दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन