प्रमंडलीय आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन

फोटो-7परिचय- समीक्षा बैठक करते प्रमंडलीय आयुक्त आरके खंडेलवाल.दरभंगा : प्रमंडलीय आयुक्त सह प्रेक्षक आरके खंडेलवाल ने मंगलवार को तीनों जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया. इस क्रम में चुनाव से जुड़े कागजातों की जांच कर आवश्यक निर्देश दिया. आयुक्त श्री खंडेलवाल […]

विज्ञापन

फोटो-7परिचय- समीक्षा बैठक करते प्रमंडलीय आयुक्त आरके खंडेलवाल.दरभंगा : प्रमंडलीय आयुक्त सह प्रेक्षक आरके खंडेलवाल ने मंगलवार को तीनों जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया. इस क्रम में चुनाव से जुड़े कागजातों की जांच कर आवश्यक निर्देश दिया. आयुक्त श्री खंडेलवाल ने प्रत्येक बूथों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की सूची, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान दावा-आपत्ति का निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची शुद्धीकरण सूची में मतदाताओं की तसवीर, खास व महत्वपूर्ण लोगों के नामों को सूची में दर्ज करने पर विशेष ध्यान दें. आयुक्त ने कहा कि 15 जुलाई के पहले सभी डाटा इंट्री का कार्य पूरा कर लें. उन्होंने एनआरआइ के द्वारा दिये गये ऑनलाइन आवेदनों के बारे में भी जानकारी ली. उन्होंने फोटो की मर्जींग, कंट्रोल टेेबुल का अपडेशन एव पूरक सूची की तैयारी और इसका मुद्रण 23 जुलाई तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया. मालूम हो कि निर्वाचन सूची का अंतिम प्रकाशन 31 जुलाई को किया जाना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन