एमडीएम रसोइयों ने ब्लॉक पर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

दस हजार रुपए मानदेय की कर रहे मांगफोटो फारवाडेड फाइल नेम-14 जुलाई जालेे फोटो 8चित्र परिचय-जाले प्रखंड मुख्यालय पर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करतीं एमडीएम की रसोईया.प्रतिनिधि, जाले : स्कूलों में कार्यरत रसोइयों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया़ वे लोग सेवा स्थायी करने, मानदेय गबन करने वालों […]

विज्ञापन

दस हजार रुपए मानदेय की कर रहे मांगफोटो फारवाडेड फाइल नेम-14 जुलाई जालेे फोटो 8चित्र परिचय-जाले प्रखंड मुख्यालय पर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करतीं एमडीएम की रसोईया.प्रतिनिधि, जाले : स्कूलों में कार्यरत रसोइयों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया़ वे लोग सेवा स्थायी करने, मानदेय गबन करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई करने, पहचान पत्र निर्गत करने, शिविर लगाकर सबों का बीमा करने और दस हजार रुपये मानदेय देने की मांग कर रहे थे़ इनका नेतृत्व एमडीएम रसोईया संघ के प्रदेश संगठन मंत्री आर के दत्ता और जिला प्रभारी संतोष कुमार श्रीवास्तव संयुक्त रूप से कर रहे थे़ वहां पर अख्तरी खातून की अध्यक्षता में सभा हुई. इसे सुधा देवी, सुशीला देवी, नूरजहां, मालती देवी, नीलम देवी, पुष्पा देवी, अख्तरी खातून, सरस्वती देवी, गीता देवी, रामकुमारी देवी आदि ने सम्बोधित किया. मांगों को सरकार से पूरा करवाने लिए एकजुटता को बनाये रखने की बात कही़ जिला मुख्यालय में 23 जुलाई को होने वाले प्रदर्शन में एकजुट होकर चलने का भी संकल्प लिया़ धरना के दौरान प्रखंड स्तरीय रसोईया संघ का गठन किया गया़ सुधा देवी को अध्यक्ष और राम कुमारी देवी को सचिव चुना गया़ इधर इस कारण प्रखंड के विद्यालयों में एमडीएम नहीं बन सका़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन