एसबीआई मैसूर में पायी सफलता
दरभंगा: मिथिला की बेटी निमीशा शर्मा ने कर्नाटक में सफलता का झंडा बुलंद कर न केवल जिला का बल्कि पूरे मिथिलांचल का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. उसने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मैसूर, कर्नाटक में क्लर्क की परीक्षा में सफलता पायी है. स्थानीय मारवाड़ी स्कूल रोड मशरफ बाजार निवासी विश्वनाथ शर्मा व रेणु […]
दरभंगा: मिथिला की बेटी निमीशा शर्मा ने कर्नाटक में सफलता का झंडा बुलंद कर न केवल जिला का बल्कि पूरे मिथिलांचल का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. उसने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मैसूर, कर्नाटक में क्लर्क की परीक्षा में सफलता पायी है. स्थानीय मारवाड़ी स्कूल रोड मशरफ बाजार निवासी विश्वनाथ शर्मा व रेणु शर्मा की लाडली ने सामान्य श्रेणी में उत्तीर्ण 300 अभ्यर्थियों में अच्छा रैंक पाया है. बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी छात्रा रही निमीशा की सफलता से उसके परिजन विशेषकर माता-पिता के साथ चाचा चीनू शर्मा खासे उत्साहित हैं. निमीशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को देते हुए कहा कि यह उसका मुकाम नहीं है. यह तो शुरुआत भर है. उसकी तमन्ना पीओ बनने की है. वह इसके लिए प्रयासरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










