फॉरेंसिक टीम जांच को ले गयी नमूना
सदर, दरभंगा: मब्बी ओपी के बड़ी भलनी गांव में चोरी मामले की साक्ष्य जुटाने में लगी फॉरेंसिक जांच टीम कई नमूना अपने साथ लेकर गयी है. जांच प्रतिवेदन आने के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा. इधर पुलिस हिरासत में पूछताछ के लिए रखे गये सभी आरोपितों को थाने से बेल बाउंड भरवा कर उसे […]
सदर, दरभंगा: मब्बी ओपी के बड़ी भलनी गांव में चोरी मामले की साक्ष्य जुटाने में लगी फॉरेंसिक जांच टीम कई नमूना अपने साथ लेकर गयी है. जांच प्रतिवेदन आने के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा. इधर पुलिस हिरासत में पूछताछ के लिए रखे गये सभी आरोपितों को थाने से बेल बाउंड भरवा कर उसे छोड़ दिया गया है. ओपी अध्यक्ष महादेव कामती ने बताया कि जांच प्रतिवेदन उपलब्ध होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. वहीं मकान मालिक मो एजाज ने कोलकाता से अपने गांव पहुंचने के बाद चोरी गये सामान में सोने का नाम का छक, एक सूट एवं एक हजार रुपये नकद चोरी होने का दावा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










