छह घंटे बिजली रही गुल परेशान रहे शहरवासी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेला पावर सब स्टेशन : उन्नयन कार्य से आ रहीं दिक्कतें दरभंगा : शहरी क्षेत्र में चल रहे विद्युत उन्नयन कार्य के कारण आये दिन घंटों पावर सब स्टेशनों की बिजली गुल रहती है. 12 जलाई को पंडासराय एवं जेल के निकट के पावर सब स्टेशनों की बिजली करीब चार घंटे गुल रही. सोमवार को […]
विज्ञापन
बेला पावर सब स्टेशन : उन्नयन कार्य से आ रहीं दिक्कतें
दरभंगा : शहरी क्षेत्र में चल रहे विद्युत उन्नयन कार्य के कारण आये दिन घंटों पावर सब स्टेशनों की बिजली गुल रहती है. 12 जलाई को पंडासराय एवं जेल के निकट के पावर सब स्टेशनों की बिजली करीब चार घंटे गुल रही.
सोमवार को बेला पावर सब स्टेशन में पावर प्रोजेक्ट संबंधी कार्य के लिए करीब साढ़े छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही. इसके कारण शिवधारा, कटहलबाड़ी, इमरजेंसी एवं इंडस्ट्रियल फीडरों को लगातार साढ़े छह घंटे (10.20 से शाम 4.50 तक) बिजली से वंचित रहना पड़ा.
12 करोड़ से हो रहा उन्नयन कार्य
उत्तर बिहार पावर होल्डिंग कंपनी ने दरभंगा शहरी क्षेत्र में विद्युत उन्नयन के लिए करीब 12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. इसके लिए बजाज एवं जीकेसी कंपनी को अभिकर्ता बनाया गया है.
विभागीय सूत्रों के अनुसार, बजाज कंपनी को सभी पावर सब स्टेशनों का मॉडरेशन तथा बेला पावर सब स्टेशन को उन्नयन संबंधी कार्य की जिम्मेवारी दी गयी है. जीकेसी कंपनी को नया एवं अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों का इन्स्टालेशन, पुराने 63 एवं 100 केवी के ट्रांसफार्मरों को बदलकर 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाना. इसके अतिक्ति जहां जरूरी है वहां 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाना. पूर्व से कार्यरत ट्रांसफार्मरों का मेंटिनेंस, एलटी लाइन में एबी केबुल लगाना. एलटी लाइन में पुराना तार बदलकर नया कंडक्टर लगाना है.
उन्नयन संबंधी कार्य में विलंब होने पर कंपनी के एमडी ने दो बार योजना के अभिकर्ता को चेतावनी दी है. इसके कारण अभिकर्ता लगतार किसी न किसी पावर सब स्टेशन का शट डाउन लेकर काम पूरा करने में लगे हैं और उपभोक्ता गरमी में परेशानी ङोलने को विवश हैं.
इन्वर्टर डिस्चाजर्, पानी टंकी भी खाली
झुलसाने वाली धूप और उमस भरी गरमी में लगातार साढ़े छह घंटे तक बिजली से वंचित उपभेक्ता दिनभर बैचैन रहे. अधिकांश लोगों के घरों के इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गये. जिन लोगों ने सुबह में मोटर से पानी नहीं भरा था, उनकी टंकी खाली हो गये. इस उमस भरी गरमी में जलसंकट से जूझ रहे लोग बिजली विभाग को कोस रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










