मात्र तीन परियोजना के कुछ केंद्रों पर ही 15 को बंटेगा टीएचआर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दरभंगा : जिले के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर 15 जुलाई को ‘टेक होम राशन’ का वितरण नहीं हो सकेगा. इसकी वजह टीएचआर की राशि का निकासी नहीं होना है. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दो माह से लगातार (टीएचआर) टेक होम राशन की राशि प्राप्त होने में कठिनाई हो रही है. इस […]
विज्ञापन
दरभंगा : जिले के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर 15 जुलाई को ‘टेक होम राशन’ का वितरण नहीं हो सकेगा. इसकी वजह टीएचआर की राशि का निकासी नहीं होना है. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दो माह से लगातार (टीएचआर) टेक होम राशन की राशि प्राप्त होने में कठिनाई हो रही है.
इस वजह से किसी परियोजना में 15 को तो किसी परियोजना में 30 को टेक होम राशन बंट रहा है. प्राप्त सूचनानुसार इस बार भी 15 जुलाई को मात्र तीन परियोजना सदर, केवटी और सिंहवाड़ा के आंशिक केंद्रों पर टीएचआर का वितरण किया जायेगा.
शेष केंद्रों पर वितरण की तिथि राशि प्राप्ति के बाद घोषित की जायेगी. डीपीओ बालाकांत पाठक ने बताया कि राशि की निकासी नहीं होने से यह स्थिति उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने बताया कि राशि के अभाव में मात्र तीन प्रखंडों के परियोजनाओं में ही आंशिक रूप से केंद्रों पर टीएचआर बंटेगा. शेष आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशि प्राप्त होने के बाद ही वितरण होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










