आंगनबाड़ी केंद्र न बनकर रहे खिचड़ी वितरण कंेद्र : डीपीओ

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : नव पदस्थापित आइसीडीएस के डीपीओ बालाकांत पाठक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिचड़ी वितरण के साथ साथ दूसरी सुविधाओं में सुधार लाना शामिल है. प्रभातखबर से हुई खास बातचीत में डीपीओ श्री पाठक ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर सिर्फ खिचड़ी नहीं बंटते हैं बल्कि वहां बच्चों को प्राथमिक शिक्षा […]

विज्ञापन

दरभंगा : नव पदस्थापित आइसीडीएस के डीपीओ बालाकांत पाठक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिचड़ी वितरण के साथ साथ दूसरी सुविधाओं में सुधार लाना शामिल है. प्रभातखबर से हुई खास बातचीत में डीपीओ श्री पाठक ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर सिर्फ खिचड़ी नहीं बंटते हैं बल्कि वहां बच्चों को प्राथमिक शिक्षा भी दिया जाना है. बच्चों के पोषण, टीकाकरण, किशोरियों और गर्भवती माताओं के पोषण के लिए टीएचआर दिया जाते हैं. समय समय पर टीकाकरण कराया जाता है. यह सब एक आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित होते हैं जिस पर ध्यान देना जरुरी है. अगर इन बातों पर ध्यान दिया जाय तो आंगनबाड़ी केंद्रों की परिकल्पना 50 प्रतिशत से अधिक सफल हो जायेगी. उन्होंने कहा कि आमलोगों को यह समझना होगा कि आंगनबाड़ी केंद्र सिर्फ खिचड़ी वितरण केंद्र नहीं बल्कि बच्चों की समग्र विकास का केंद्र है. उन्होंने केंद्रों पर ग्रोथ चार्ट संधारण को अति आवश्यक बताते हुए इसे पूरा करने का निर्देश सभी परियोजना पदाधिकारियों को दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन