एसडीएम ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षण
दिया बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का निर्देशअलीनगर : बेनीपुर एसडीएम अमित कुमार ने सोमवार को अलीनगर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया. इससे पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य कर्मीयों में कुछ देर के लिये हड़कंप मच गया. वह निरीक्षण के लिये 4-30 बजे सीधे पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के कक्ष में घुसे. पीछे से […]
दिया बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का निर्देशअलीनगर : बेनीपुर एसडीएम अमित कुमार ने सोमवार को अलीनगर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया. इससे पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य कर्मीयों में कुछ देर के लिये हड़कंप मच गया. वह निरीक्षण के लिये 4-30 बजे सीधे पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के कक्ष में घुसे. पीछे से ड्यूटी में मौजूद एपीएचसी रसिदपुर की डा प्रमीला कुमारी पहुंची. उनसे अन्य कर्मियों के बारे मे पूछा गया तो बारी-बारी से स्वास्थ्य प्रबंधक पवन कुमार राय, लेखापाल संजय कुमार व दो एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी वहां पहुंच गये. अन्य को एसडीएम ने अपना काम देखने को कहा. चंद क्षण में पीएचसी में प्रतिनियुक्त चिकित्सकों का व्योरा लेने के साथ पीएचसी के बेहतर संचालन के लिये स्वास्थ्य प्रबंधक की अच्छी तरह क्लास लेते हुए चलते बने. चलते-चलते पीएचसी प्रभारी के विषय में पूछने पर उन्हंे जानकारी दी गयी कि वे एपीएचसी रसिदपुर गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










