चोरी : फारेंसिक टीम ने दो घरों को खंगाला

Updated:
विज्ञापन

टीम के हाथ लगे कई अहम सुराग शीघ्र मामले के उद्भेदन के आसार सदर, दरभंगा: बंद घरों में हुई भीषण चोरी मामले में सोमवार को फॉरेंसिक जांच टीम बड़ी भलनी गांव पहुंची और पीडि़त मो एजाज एवं मो मुमताज के घरों की जांच शुरू की. सूत्रों के अनुसार जांच में लगी टीम के सदस्यों को […]

विज्ञापन

टीम के हाथ लगे कई अहम सुराग शीघ्र मामले के उद्भेदन के आसार सदर, दरभंगा: बंद घरों में हुई भीषण चोरी मामले में सोमवार को फॉरेंसिक जांच टीम बड़ी भलनी गांव पहुंची और पीडि़त मो एजाज एवं मो मुमताज के घरों की जांच शुरू की. सूत्रों के अनुसार जांच में लगी टीम के सदस्यों को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. इसी सुराग से पुलिस को अपराधी के गिरेबान तक पहुंचने में देर नहीं लगेगी. वे चोरी की घटना में शामिल सभी चोरों को शीघ्र गिरफ्तार कर लंेगे. इधर पुलिस शीघ्र अपराधी को पकड़ने एवं चोरी गये सामान की बरामदगी कर लिये जाने का भी दावा कर रही है. मालूम हो कि मब्बी ओपी के बड़ी भलनी गांव स्थित मो एजाज एवं मो मुमताज के बंद मकान में चोरी हो गई थी. संबंधित थाना की पुलिस ने उक्त गांव पहुंचकर जांच की कार्रवाई शुरू की थी. खोजी कुत्ता को भी बुलाया गया था. पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ में एक राजमिस्त्री सहित पांच मजदूरों को हिरासत में लिया था. ओपी अध्यक्ष महादेव कामती ने बताया कि जांच खत्म होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. वैसे पुलिस हिरासत में बंद सभी से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन