मात्र तीन परियोजना के कुछ केंद्रों पर ही 15 को बंटेगा टीएचआर

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा: जिले के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर 15 जुलाई को ‘टेक होम राशन’ का वितरण नहीं हो सकेगा. इसकी वजह टीएचआर की राशि का निकासी नहीं होना है. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दो माह से लगातार (टीएचआर) टेक होम राशन की राशि प्राप्त होने में कठिनाई हो रही है. इस वजह […]

विज्ञापन

दरभंगा: जिले के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर 15 जुलाई को ‘टेक होम राशन’ का वितरण नहीं हो सकेगा. इसकी वजह टीएचआर की राशि का निकासी नहीं होना है. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दो माह से लगातार (टीएचआर) टेक होम राशन की राशि प्राप्त होने में कठिनाई हो रही है. इस वजह से किसी परियोजना में 15 को तो किसी परियोजना में 30 को टेक होम राशन बंट रहा है. प्राप्त सूचनानुसार इस बार भी 15 जुलाई को मात्र तीन परियोजना सदर, केवटी और सिंहवाड़ा के आंशिक केंद्रों पर टीएचआर का वितरण किया जायेगा. शेष केंद्रों पर वितरण की तिथि राशि प्राप्ति के बाद घोषित की जायेगी. डीपीओ बालाकांत पाठक ने बताया कि राशि की निकासी नहीं होने से यह स्थिति उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने बताया कि राशि के अभाव में मात्र 3 प्रखंडों के परियोजनाओं में ही आंशिक रूप से केंद्रों पर टीएचआर बंटेगा. शेष आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशि प्राप्त होने के बाद ही वितरण होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन