पैक्स संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

/ररत्नेश के परिजन को नौकरी व 10 लाख मुआवजे की मांग बहादुरपुर : लहेरियासराय व्यापार मंडल के कार्यकारिणी सदस्य सह पैक्स अध्यक्ष रत्नेश सिंह को गोली मारकर हत्या से दरभंगा जिला के पैक्स अध्यक्षों में आक्रोश है. पैक्स व्यापार मंडल संघ के अध्यक्ष श्याम भारती, रघुनाथ चौधरी, अनिल झा, रंजीत सिंह, हरिनारायण यादव, इंद्रपरी देवी, […]

विज्ञापन

/ररत्नेश के परिजन को नौकरी व 10 लाख मुआवजे की मांग बहादुरपुर : लहेरियासराय व्यापार मंडल के कार्यकारिणी सदस्य सह पैक्स अध्यक्ष रत्नेश सिंह को गोली मारकर हत्या से दरभंगा जिला के पैक्स अध्यक्षों में आक्रोश है. पैक्स व्यापार मंडल संघ के अध्यक्ष श्याम भारती, रघुनाथ चौधरी, अनिल झा, रंजीत सिंह, हरिनारायण यादव, इंद्रपरी देवी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र यादव, कामेश्वर पासवान आदि दर्जनों पैक्स अध्यक्षों ने हत्या की निंदा की है. अविलंब अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग किया है. अगर एक सप्ताह के अंदर अभियुक्तो ं की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन करेगा. दर्जनों पेक्स अध्यक्ष रत्नेश के गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया. व्यापार मंडल के अध्यक्ष संघ ने मृतक के परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा वं उनके पुत्र-पुत्री को सरकारी खर्च पर पढ़ाई कराने की व्यवस्था की मांग की है. मौके पर पैक्स अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मनोज कुमार मिश्र, भगवान ठाकुर, जमींदार यादव, विजय कुमार यादव, कामख्या सिंह आदि पैक्स अध्यक्ष थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन