मोदी की सभा में अधिकाधिक कार्यकर्ताओं के चलने का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

बहादुरपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को बहादुरपुर विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक तारालाही गांव में प्रखंड उपाध्यक्ष संजीव साह के निवास पर मंडल अध्यक्ष रामाशंकर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीब हित में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए पूरे […]

विज्ञापन

बहादुरपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को बहादुरपुर विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक तारालाही गांव में प्रखंड उपाध्यक्ष संजीव साह के निवास पर मंडल अध्यक्ष रामाशंकर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीब हित में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए पूरे विधानसभा में रथ परिचालन किया जायेगा. 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर में नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने तथा पूरे विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में चलने की अपील की गई. बैठक में जिला अध्यक्ष हरि सहनी, अरुण सिंह, कृष्ण भगवान झा, संजीव साह, नवल आर सिंह, जगदीश साह, धर्मशीला गुप्ता, उमेश चौधरी, राजीव कुमार मिश्र, तेजनारायण पासवान, सत्येंद्र झज्ञ, अशेश्वर पासवान, पंकज मिश्रा, मिथिलेश भगत, सतीश कुंवर, दिलीप कुमार झा, इंद्रकांत ठाकुर आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन