पीएचसी की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपाई

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री का किया पुतला दहन फोटो-फारवार्डेड बेनीपुर : बेनीपुर की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था से आक्रोशित राजनीतिक दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबूर हो गये. इसी को लेकर रविवार को भाजपा सहकारिता मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार झा के नेतृत्व में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरौड़ा चौक पर स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह का […]

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री का किया पुतला दहन फोटो-फारवार्डेड बेनीपुर : बेनीपुर की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था से आक्रोशित राजनीतिक दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबूर हो गये. इसी को लेकर रविवार को भाजपा सहकारिता मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार झा के नेतृत्व में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरौड़ा चौक पर स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह का पुतला दहन किया. बिहार सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी की. श्री झा ने कहा कि एक ओर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के आदेश के आलोक में अनुमंडल अस्पताल के अधिकांश चिकित्सक एवं कर्मी को अपने मूल अस्पताल में चले जाने के बाद जहां अनुमंडल अस्पताल चिकित्सक एवं कर्मी विहीन हो गया है. वहीं पीएचसी के चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के कारण पीएचसी में विगत दस दिनों से ताला लटक रहा है. मरीज दर-दर भटक रहे और स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी चैन की नींद ले रही है. वहीं जनता इलाज के लिए भटक रही है. उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक एवं कर्मियों की तैनाती नहीं की गयी तथा बहेड़ा पीएचसी का ताला शीघ्र नहीं खुला तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमण कुमार झा, कला संस्कृत मंच के जिलाध्यक्ष डॉ चंद्रमणि झा, नगर अध्यक्ष राम रसिक ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष नवल मिश्र, मुकुंद झा, उग्रनाथ झा, शैलेश झा, मंगनू झा, अमर सदा, बमबम झा, घूरन सदा, मनोज सदा, मो सजीम खां, आशीष कुमार राय, रामनरेश राय आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन