भगदड़ में कई बैंक ग्राहक जख्मी

बहेड़ी . भूकंप के कारण बाजार के एसबीआई, यूबीआई, बीओआई सहित ग्रामीण बैंक की शाखा में भगदड़ के कारण कई लोगों के जख्मी होने की खबर है. एसबीआई को छोड़ कर अन्य तीनों शाखाएं उपरी मंजिल में चलती हैं, लेकिन ग्राहकों की भीड़ अधिक रहने एवं ग्रिल में लगी चेन के कारण सुधीर राय, शंकर […]
बहेड़ी . भूकंप के कारण बाजार के एसबीआई, यूबीआई, बीओआई सहित ग्रामीण बैंक की शाखा में भगदड़ के कारण कई लोगों के जख्मी होने की खबर है. एसबीआई को छोड़ कर अन्य तीनों शाखाएं उपरी मंजिल में चलती हैं, लेकिन ग्राहकों की भीड़ अधिक रहने एवं ग्रिल में लगी चेन के कारण सुधीर राय, शंकर मांझी, निशा देवी, समतोला देवी, बौकू सदा सहित कई ग्राहक जख्मी हो गए. सभी निजी चिकित्सक से इलाज करा कर अपने अपने घर चले गए. शाखा प्रबंधक संजय कुमार झा ने कहा कि सुरक्षा कारणों से ग्रिल में जंजीर बांध कर रखा जाता है. क्या पता था कि आज भूकंप आने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










