मठाराही ने जमाया शील्ड पर कब्जा

Published at :25 Apr 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
मठाराही ने जमाया शील्ड पर कब्जा

फाइनल में अरगा को पांच विकेट से हरायाबहेड़ी . मठाराही चीनी मिल मैदान में खेले गए एमपीएल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शनिवार को मठाराही की टीम ने अरगा को 5 विकेट से हरा दिया. भूकंप एवं तेज हवा के बीच खेले गए इस मैच में अरगा की टीम 95 रनों पर सिमट गयी. जवाब […]

विज्ञापन

फाइनल में अरगा को पांच विकेट से हरायाबहेड़ी . मठाराही चीनी मिल मैदान में खेले गए एमपीएल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शनिवार को मठाराही की टीम ने अरगा को 5 विकेट से हरा दिया. भूकंप एवं तेज हवा के बीच खेले गए इस मैच में अरगा की टीम 95 रनों पर सिमट गयी. जवाब में मठाराही की टीम 11वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. पूर्व विधायक हरेकृष्ण यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी दे कर पुरस्कृत किया. इस मौके पर श्री यादव ने खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिस तरह जीत के जोश में आपने भूकंप एवं तेज हवा से संघर्ष कर टूर्नामेंट के कप पर कब्जा जमाने का काम किया. इसी प्रकार खेल के साथ पढ़ाई में भी युवाओं को डूबने की जरुरत है. इससे युवक कामयाबी की बुलंदी को छू पायेंगे. आयोजन कमिटी के अध्यक्ष रोशन कुमार की अध्यक्षता में राजद प्रखंड अध्यक्ष रामविलास यादव, रोहित सिंह, सत्यप्रकाश कुमार आदि ने अपना विचार व्यक्त किया. मैन ऑफ द मैच मिनहद खां एवं सीरीज का पुरस्कार अफजल को दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन