विद्यालयों में ठप रहा शैक्षणिक कार्य

प्राथमिक शिक्षक संघ के आहवान पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश शिक्षक शैक्षणिक कार्य से अलग दिखे़ इससे विद्यालयों में पठन पाठन प्रभावित रहा़ राढ़ी पूर्वी पंचायत के कुम्हरौली गांव स्थित मध्य विद्यालय हिन्दी में प्रखंड अध्यक्ष संदीप भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में 25 अप्रैल को होने वाले सामूहिक अवकाश पर रहने […]
प्राथमिक शिक्षक संघ के आहवान पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश शिक्षक शैक्षणिक कार्य से अलग दिखे़ इससे विद्यालयों में पठन पाठन प्रभावित रहा़ राढ़ी पूर्वी पंचायत के कुम्हरौली गांव स्थित मध्य विद्यालय हिन्दी में प्रखंड अध्यक्ष संदीप भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में 25 अप्रैल को होने वाले सामूहिक अवकाश पर रहने की पूर्व घोषणा को लेकर विचार विमर्श किया गया तथा इसे शत-प्रतिशत सफल बनाने का निर्णय लिया गया है़ बैठक में संघ के राज्य प्रतिनिधि मनोज कुमार, सचिव कुलेश कुमार, राजेश कुमार, संजीव कुमार, बच्चा रजक, विजेन्द्र पंडित आदि शमिल थे़ इसके बाद शिक्षकों का समूह कमतौल बीआरसी पर जाकर वहां मौजूद शिक्षकों से 25 अप्रैल के आंदोलन को अपना नैतिक समर्थन देने का अनुरोध किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










