वाहन की ठोकर से बाईक सवार जख्मी

Published at :24 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन की ठोकर से बाईक सवार जख्मी

जाले . जाले समौली सड़क में मजरा गांव के पास शुक्रवार को एक अज्ञात पिकअप वैन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रुप से जख्मी हो गया़ ग्रामीणों की मदद से उसे स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया़ घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को भी दी गई़ उसकी गंभीर स्थिति को देखते […]

विज्ञापन

जाले . जाले समौली सड़क में मजरा गांव के पास शुक्रवार को एक अज्ञात पिकअप वैन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रुप से जख्मी हो गया़ ग्रामीणों की मदद से उसे स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया़ घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को भी दी गई़ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक डा़ कफिल अख्तर ने पुलिस की देख-रेख में सरकारी एंबुलेंस से डीएमसीएच रेफर कर दिया़ बाद में उसकी पहचान मोतिहारी जिला के पताही थाना क्षेत्र के परसौनी ग्राम निवासी अजीत कुमार (27 वर्ष) के रुप में हुई़ वह अपने ननिहाल जोगियारा गांव आया हुआ था़ वहां से वह मजरा गांव एक अन्य रिश्तेदार के यहां जा रहा था कि यह हादसा हुआ़ पुलिस की ओर से दुर्घटना की सूचना उसके माता पिता को दे दी गयी है़ उसका दुर्घटनाग्रस्त बाइक पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन