हायाघाट में मिला पोलियो का संदिग्ध मरीज

Published at :23 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
हायाघाट में मिला पोलियो का संदिग्ध मरीज

फोटो:- बच्चे को दिखाती रोहित के मां सविता देवीहायाघाट. एपीएम थाना क्षेत्र के पेठियागाछी गांव के श्याम सुंदर दास के 13 माह का लड़का रोहित कुमार उर्फ साजन का दाहिना हाथ व पांव 19 अप्रैल की शम से काम नहीं कर रहा है. रोहित के मां सविता देवी ने बताया कि 19 अप्रैल की शाम […]

विज्ञापन

फोटो:- बच्चे को दिखाती रोहित के मां सविता देवीहायाघाट. एपीएम थाना क्षेत्र के पेठियागाछी गांव के श्याम सुंदर दास के 13 माह का लड़का रोहित कुमार उर्फ साजन का दाहिना हाथ व पांव 19 अप्रैल की शम से काम नहीं कर रहा है. रोहित के मां सविता देवी ने बताया कि 19 अप्रैल की शाम जब रोहत अपने दरवाजे पर दीवार पकड़ कर खड़ा होने लगा तो गिर गया. और अचानक उसका दाहिना हाथ-पांव नहीं उठ रहा था. ग्रामीणों के कहने पर रोहित के मां अपने बच्चों को झाड़ फूंक के लिए चक्वा समस्तीपुर ले गया. लेकिन सुधार नहीं होता देख. दरभंगा के एक नामचीन निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गया जहां हजारों रुपये खर्च के बाद डा. ने पोलियो की बात कह डीएमसीएच रेफर कर दिया. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. एस पी सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना मिली है स्वास्थ्य कर्मी को भेजा पेठियागाछी भेजे है. बच्चे के स्टूल टेस्ट के लिए बुलाया गया है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन