Darbhanga: डॉक्टरों की नाइट ड्यूटी में बड़ा बदलाव, अब सुबह 4 बजे लगेगी हाजिरी

Published at :06 May 2026 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News bihar health department aes alert doctors night duty attendance new rules

दरभंगा मेडिकल कॉलेज

Darbhanga News: एईएस के खतरे को देखते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग ने दरभंगा समेत 12 जिलों में डॉक्टरों की नाइट ड्यूटी पर सख्ती बढ़ा दी है. अब डॉक्टरों को सुबह 4 बजे हाजिरी देना अनिवार्य होगा, ताकि गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिल सके. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: बिहार में चमकी बुखार (एईएस) के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. विभाग ने डॉक्टरों की नाइट ड्यूटी को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है. राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडे ने दरभंगा सहित 12 जिलों के सिविल सर्जनों को कड़े निर्देश जारी किए हैं. नए नियम के मुताबिक, रात की ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को अब अहले सुबह 4 बजे अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करानी होगी.

सुबह का समय है संवेदनशील

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एईएस से पीड़ित बच्चों की स्थिति अक्सर तड़के (सुबह के समय) अधिक गंभीर हो जाती है. ऐसे में उस समय विशेषज्ञ डॉक्टरों का अस्पताल में मौजूद रहना जीवन रक्षक साबित हो सकता है. इसी संवेदनशीलता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके और किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

यह नया नियम 1 मई से प्रभावी हो गया है. निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि यदि सुबह 4 बजे की हाजिरी के दौरान कोई भी डॉक्टर ड्यूटी से गायब पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य समय पर बेहतर इलाज सुनिश्चित करना और एईएस से होने वाली मृत्यु दर को कम करना है.

दरभंगा से अशोक कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन