लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई

बिरौल. पोलियो कार्यक्रम को लेकर पीएचसी प्रभारी डा. एके मिश्र ने पीएचसी परिसर में आंगनबाड़ी सेविका व आशा कार्यकर्ता के साथ बैठक की ़ इस दौरान उपस्थित कर्मी को निर्देश देते हुये कहा कि इस कार्यक्रम में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी. साथ उन्होंने आशा दिवस के अवसर पर सर्वे रजिस्टर की समीक्षा भी की. […]
बिरौल. पोलियो कार्यक्रम को लेकर पीएचसी प्रभारी डा. एके मिश्र ने पीएचसी परिसर में आंगनबाड़ी सेविका व आशा कार्यकर्ता के साथ बैठक की ़ इस दौरान उपस्थित कर्मी को निर्देश देते हुये कहा कि इस कार्यक्रम में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी. साथ उन्होंने आशा दिवस के अवसर पर सर्वे रजिस्टर की समीक्षा भी की. डा. मिश्र ने बताया कि 26 अप्रैल से आयोजित पोलियो कार्यक्रम अभियान को सफल बनाने के लिये कमजोर टीम के साथ बैठक हुई है. मालूम हो कि बीते दिनों हुए इंद्रधनुष कार्यक्रम में ईटवा शिवनगर, पोखराम दक्षिणी की चार आशा पर लापरवाही के मामले में कार्रवाई हुई है. इसी के मद्देनजर कहा गया कि ऐसी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










