नियमित शिक्षक आज करेंगे शैक्षणिक बहिष्कार

हायाघाट. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाह्न पर अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव महाशंकर झा ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों विद्यालय में जा कर 24 अप्रैल को प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में प्रस्तावित शैक्षणिक बहिष्कार के लिए नियमित शिक्षकों से मिल कर आंदोलन को सफल बनाने को कहा. श्री झा ने […]
हायाघाट. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाह्न पर अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव महाशंकर झा ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों विद्यालय में जा कर 24 अप्रैल को प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में प्रस्तावित शैक्षणिक बहिष्कार के लिए नियमित शिक्षकों से मिल कर आंदोलन को सफल बनाने को कहा. श्री झा ने कहा कि नियोजित शिक्षकों के वेतनमान की मांग को लेकर अब नियमित शिक्षक भी सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने की ठान ली है. 24 अप्रैल को जहां विद्यालयों में शैक्षणिक बहिष्कार रखा गया है वहीं 25 अप्रैल को नियमित शिक्षक भी सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे. मध्य विद्यालय सिवैंसिंगपुर, मध्य विद्यालय बसहा, मध्य विद्यालय सिधौली, मध्य विद्यालय विशनपुर सहित अन्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से मिल कर 24 व 25 अप्रैल के कार्यक्रम मे सहयोग देने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










