आंधी-पानी व ओलावृष्टि से बर्बाद हो गये किसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Apr 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : एक के बाद एक लगातार तीन बार आंधी- पानी आने से किसान पूरी तरह बरबाद हो गये हैं. आंधी पानी ने जिले के करीब छह प्रखंडों में काफी तबाही मचायी है. ओलावृष्टि होने से फसलों के साथ साथ आम एवं लीची को भी काफी नुकसान हुआ है. वहीं आंधी तूफान के दौरान घर […]
विज्ञापन
दरभंगा : एक के बाद एक लगातार तीन बार आंधी- पानी आने से किसान पूरी तरह बरबाद हो गये हैं. आंधी पानी ने जिले के करीब छह प्रखंडों में काफी तबाही मचायी है. ओलावृष्टि होने से फसलों के साथ साथ आम एवं लीची को भी काफी नुकसान हुआ है. वहीं आंधी तूफान के दौरान घर गिरने एवं एसबेस्टस उड़ने से दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये.
इसमें 16 लोगों को डीएमसीएच में भरती कराया गया है जबकि स्थानीय स्तर पर भी कई लोगों का इलाज चल रहा है. सौ से अधिक झोपड़ियां एवं कच्चे मकान के भी गिरने की सूचना मिली है. कई जगहों पर पेड़ गिर जाने से भी लोग जख्मी हुए वहीं यातायात भी अवरुद्ध हुआ है.
नौ प्रखंडों में आंधी का पड़ा असर
जानकारी के अनुसार जिले के जाले, केवटी, अलीनगर, तारडीह, मनीगाछी, बेनीपुर, बिरौल, हायाघाट सहित दरभंगा शहरी क्षेत्रों में आंधी पानी का असर देखा गया है. दरभंगा शहर लालबाग मुहल्ले के एक ही परिवार के सात लोग घर का एसबेस्टस गिरने से जख्मी हो गये जबकि जेपी चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति घर का छज्ज गिरने से गंभीर स्थिति में जीवन मौत से डीएमसीएच में जुझ रहा है.
कमतौल के अहल्यास्थान में भी पेड़ गिरने से तीन लोग जख्मी हुए जबकि हायाघाट के बसहा गांव में भी चार लोगों के जख्मी होने की सूचना है. मनीगाछी, केवटी, अलीनगर एवं बेनीपुर में भी कई लेाग आंधी तूफान के दौरान जख्मी हुए हैं. आंधी तूफान के कारण बचे खुचे गेहूं की फसल तो पूरी तरह बरबाद हो ही गया आम एवं लीची की फसल को भी जबरदस्त क्षति पहुंची है. प्रकृति की मार से किसान पूरी तरह टूट चुके हैं.
आम व लीची की फसल को नुकसान
कुछ इलाके में ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है. खासकर जाले, केवटी, अलीनगर, तारडीह आदि क्षेत्रों में पचास से 500 ग्राम तक के ओले पड़े. ओलावृष्टि के कारण आम एवं लीची की फसल को काफी क्षति हुई है. वहीं खपरैल मकान के साथ साथ एसबेस्टस के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है. नेपाल की तराई से उठा यह तूफान का असर क्षेत्रों में ज्यादा पड़ा है.
घर व मकान भी धराशायी
हायाघाट, केवटी, तारडीह, अलीनगर, मनीगाछी आदि प्रखंडों में आंधी तूफान के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा है. झोपड़ियां एवं कच्चे घर तो तबाह हो गये हैं. प्रखंडों से जो रिपोर्ट मिली है उसके मुताबिक सौ से अधिक घर आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त हुए हैं.
यातायात बाधित
सदर. क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में 21 अप्रैल की देर शाम हुए आंधी तुफान से जगह-जगह दर्जनों झोपड़ी व एलबेस्टस के चादर से बना घर क्षतिग्रस्त हो गया. पेड़ गिरने से कई स्थानों पर बुधवार को काफी समय तक यातायात बाधित रहा. हालांकि कहीं से कोई हताहत होने की सूचना नहीं है. मिथिला उच्च विद्यालय मखनाही के एक मकान का एलबेस्टस नुमा छत उड़ गया. प्रधानाचार्य श्यामनन्द चिंतित हैं कि बच्चों को कहां बैठा कर शिक्षा दिया जाएगा. 1976 में स्थापित यह विद्यालय आज तक वित रहित है.
मरम्मत का खर्च भी कहां से जुटाया जाए. गंगवारा के क्रांति चौक निवासी बबलु भगत के घर पर इमली के पेड़ गिरने से झापड़ीनुमा घर बर्बाद हो गया वहीं घर में सोई 7 वर्षीय बच्ची मुस्कान घायल हो गई. कबीरचक के गठिया गांव स्थित ब्रहमस्थान के पीपल का पेड़ गिर जाने से दो परिवारों के झापड़ी का घर नष्ट हो गया. पेड़ गिरने से बुधवार को दिनभर यातायात बाधित रहा.
आधा दर्जनघर क्षतिग्रस्त
गौड़ाबौराम : मंगलवार को अचानक आयी ऑधी तुफान में क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक आंशिक घर को आंशिक क्षति पहूची है. कसरौड़ बसौली पंचायत के मुगंरा गांव में ओलावृष्टि से खेत में लगे फसल बर्बाद हो गये है. सीओ चंद्रशेखर सिंह ने बताया है की आंशिक रूप से लगभग पचास घरों की क्षति होने क ा आवेदन आया है. स्थल का भौतिक सत्यापन करने के लिये राजस्व कर्मचारी राधेश्याम चौधरी और विरेन्द्र पासवान को भेजा गया है. साथ ही क्षेत्र से अप्रिय घटना की सचना नहीं मिली है.
कई सोलर लाइट ध्वस्त
जाले : पिछले वर्ष सांसद कोष से गांवों में लगाए गये सोलर लाइट टूट कर गिर गया़ नरौछ, महदई चौक, घोघराहा, नगरडीह, कमतौल थाना परिसर, कमतौल हाई स्कूल चौक आदि जगहों पर लगे सोलर टूट टूटकर गिर गया़
इस वजह से सरकारी सम्पत्ति की व्यापक क्षति हुई और उन इलाके में फिर से अंधेरा पसर गया़ यह जानकारी सांसद प्रतिनिधि राघवेन्द्र प्रसाद ने दी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










