न्यायालय के आदेश पर मुक्त लड़कियां परिजनों के हवाले
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Apr 2015 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : फिल्म सूटिंग की आर में शोषित हो रही तीन लड़कियों को कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को उनकी मां के हवाले कर दिया गया. वहीं एक को रिमांड होम भेज दिया गया. बता दें कि एपीएम थाना क्षेत्र के माखनपुर गांव में नाबालिग लड़कियों को हीरोइन बनने का सपना दिखाकर शोषण करने […]
विज्ञापन
दरभंगा : फिल्म सूटिंग की आर में शोषित हो रही तीन लड़कियों को कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को उनकी मां के हवाले कर दिया गया. वहीं एक को रिमांड होम भेज दिया गया. बता दें कि एपीएम थाना क्षेत्र के माखनपुर गांव में नाबालिग लड़कियों को हीरोइन बनने का सपना दिखाकर शोषण करने वाले गैंग का एसएसपी मनु महाराज ने पर्दाफाश किया था.
इस गांव के एक घर में छापामारी कर इन लड़कियों के साथ एक महिला एवं दस पुरूषों को हिरासत में लिया गया था. गिरफ्तारी के बाद महिला व तीन पुरूषों को जेल भेज दिया गया था.
अंधकार में डूबा उछटी गांव
बिरौल : अनुमंडल से सटे महज आधा किलोमीटर पर अवस्थित उछटी गांव चार दिनों से ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण अंधकार में डूबा हुआ है. भाजपा नेता शिबू झा ने कहा कि इस सरकार में धरना प्रदर्शन करने के बाद ही यहां के पदाधिकारी सुनते है. इधर, दर्जनों ग्रामीणों ने बिजली विभाग पहुंचकर दो दिनों के भीतर ट्रांसफॉर्मर लगाने का अल्टीमेंटम जारी किया है. यदि नहीं लगाया गया तो उपभोक्ता सड़क पर उतरेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










