अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

Published at :21 Apr 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

बहादुरपुर . थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापामारी कर बहादुरपुर थान की पुलिस ने तीन अवैध शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार कर लिया. इसमें डरहार गांव के देवेन्द्र चौधरी के पुत्र गणपत चौधरी की दुकान से दस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं सैदनगर में नाश्ता की दुकान चला रहे बाकरगंज निवासी लक्ष्मी […]

विज्ञापन

बहादुरपुर . थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापामारी कर बहादुरपुर थान की पुलिस ने तीन अवैध शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार कर लिया. इसमें डरहार गांव के देवेन्द्र चौधरी के पुत्र गणपत चौधरी की दुकान से दस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं सैदनगर में नाश्ता की दुकान चला रहे बाकरगंज निवासी लक्ष्मी सहनी के पुत्र मुन्ना सहनी तथा मो. कलाम को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष डीएम मंडल ने बताया कि तीनों अवैध शराब कारोबारियों को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है. केवटी : थाना क्षेत्र के ननौरा चौक के समीप स्थानीय पुलिस ने जगदीश महतो को देसी और विदेशी शराब से भरे बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया. उसे उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन