Darbhanga: एक सप्ताह में पुलिस ने विभिन्न मामले में 287 लोगों को किया गिरफ्तार

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

दरभंगा. चुनाव आचार संहिता लागू होते ही जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. जिले व शहर के प्रवेश मार्ग पर संबंधित थाना के अधिकारी पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के साथ लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रहे हैं. सभी वाहनों को चेक किया जा रहा है. विगत एक सप्ताह में पुलिस ने 287 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें से 277 लोगों को जेल भेज दिया गया है. वहीं 10 बाइक व एक कार को जब्त किया गया है. इसके अलावा एक सप्ताह में पुलिस ने 915 लीटर देसी व 1387 लीटर विदेशी शराब को बरामद की है. सघन वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में 41 लाख 78 हजार रुपये का चालान काटा गया है. एक देसी पिस्टल मैंगजीन सहित व सात कारतूस भी जब्त किया गया है. चेंकिंग अभियान का निरीक्षण एसएसपी, सिटी व ग्रामीण एसपी के अलावा सभी एसडीपीओ कर रहे हैं. निरीक्षण के क्रम में प्रतिनियुक्त स्थल से गायब मिले जाले के एक पुलिस अधिकारी को एसएसपी ने निलंबित भी किया है. एसएसपी ने बताया कि अभियान निरंतर चलता रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन