Darbhanga News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 209 मामलों का हुआ निबटारा

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 209 मामलों का हुआ निबटारा

Darbhanga News: स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायिक व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित हुआ.

विज्ञापन

Darbhanga News: बिरौल. स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायिक व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित हुआ. उद्घाटन एसीजेएम प्रथम नरेश महतो, एसडीजेएम प्रियांशु राज, न्यायिक अधिकारी पप्पू कुमार पंडित, राकेश कुमार व अंकिता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. लोक अदातत में गठित पांच बेंचों पर 209 मामलों का निबटारा किया गया. इनमें से 170 मामले आपराधिक व ग्राम कचहरी से जुड़े थे. वहीं 39 मामले विभिन्न बैंकों से संबंधित ऋण वसूली से जुड़े थे. लोक अदालत के दौरान न्यायिक अधिकारियों व पैनल अधिवक्ताओं ने दोनों पक्षों की सहमति से समझौते कराए. बैंकिंग क्षेत्र के लिए यह लोक अदालत विशेष रूप से लाभकारी साबित हुआ. विभिन्न बैंकों के 39 लाख 08 हजार 50 रुपए बकाये को 26 लाख 08 हजार 50 रुपए में सेटल किया गया. इस समझौते के तहत बैंकों को 16 लाख 37 हजार 50 रुपए की वसूली मौके पर हुई. इससे न केवल बैंकों का बकाया घटा, बल्कि ऋणियों को भी बड़ी राहत मिली. प्रथम बेंच पर एसीजेएम नरेश महतो व पैनल अधिवक्ता सुभाष कुमार झा ने 66 मामलों का निबटारा किया. वहीं दूसरी बेंच पर एसडीजेएम प्रियांशु राज व अधिवक्ता महाकांत राय ने 19, तीसरी बेंच पर पप्पू कुमार पंडित व अधिवक्ता शंकर पासवान ने 50, चौथे बेंच पर राकेश कुमार दीपक व अधिवक्ता शंकर कुमार सिंह ने 17 और पांचवें बेंच पर न्यायिक अधिकारी अंकिता कुमारी एवं अधिवक्ता शंकरजी झा ने 18 मामलों में समझौते कराए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन