Darbhanga news: दरभंगा हवाई अड्डा से 12 विमानों में 1848 यात्रियों ने किया आवागमन

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga news:दरभंगा हवाई अड्डा से गुरुवार को कुल 12 विमानों का परिचालन किया गया. इस दौरान 1848 यात्रियों ने आवागमन किया.

विज्ञापन

Darbhanga news: दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा से गुरुवार को कुल 12 विमानों का परिचालन किया गया. इस दौरान 1848 यात्रियों ने आवागमन किया. दरभंगा से तीन प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के बीच विमान उड़े. यात्रियों की अच्छी संख्या के बावजूद मौसम और परिचालन कारणों से कुछ उड़ानों में देरी का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही. हालांकि, दरभंगा-दिल्ली के बीच आने-जाने वाले विमान का परिचालन लगभग एक घंटे की देरी से हुआ. इससे यात्रियों को कुछ परेशानी उठानी पड़ी. देरी के कारण यात्रियों को हवाई अड्डा परिसर में प्रतीक्षा करनी पड़ी. वहीं मुंबई और हैदराबाद रूट की उड़ानें लगभग निर्धारित समय के आसपास संचालित की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन