ePaper

निर्माण के क्रम में दुर्घटना हुई तो बुडको जिम्मेदार

Updated at : 24 Jan 2020 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
निर्माण के क्रम में दुर्घटना हुई तो बुडको जिम्मेदार

दरभंगा : दोनार से टिनही पुल तक ड्रेन निर्माण के क्रम में कटरहिया महावीर मंदिर के निकट मुख्य सड़क की स्थित खतरनाक होती जा रही है. सड़क के नीचे से तीन फीट मिट्टी काट दिये जाने के कारण बड़ी दुर्घटना की आशंका बढ़ गयी है. सड़क के उत्तरी भाग स्थित मकानों पर भी खतरा मंडराने […]

विज्ञापन

दरभंगा : दोनार से टिनही पुल तक ड्रेन निर्माण के क्रम में कटरहिया महावीर मंदिर के निकट मुख्य सड़क की स्थित खतरनाक होती जा रही है. सड़क के नीचे से तीन फीट मिट्टी काट दिये जाने के कारण बड़ी दुर्घटना की आशंका बढ़ गयी है. सड़क के उत्तरी भाग स्थित मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है.

कार्यकारी एजेंसी बुडको की ओर से कार्य स्थल पर खतरा से संबंधित संकेतक भी नहीं लगाया गया है. इसे लेकर नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने बुडको के कार्यपालक अभियंता अमलेन्दु कुमार रंजन को पत्र भेज आगाह किया है. कहा है कि बड़ी दुर्घटना की स्थिति में बुडको जिम्मेवार होगा. कहा है कि निर्माण स्थल पर मिट्टी काटने के क्रम में लेभल को सही रख ड्रेन किनारे पड़ने वाले मकान व सड़क की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें. मंथर गति से किये जा रहे निर्माण कार्य में तेजी लावें.

बता दे कि सही लेवल रख कार्य नहीं करने की मिली शिकायत पर लेवल जांच के लिये निगम प्रशासन ने मंगलवार को अभियंता को स्थल पर भेजा था. संवेदक प्रतिनिधि ने निगम के अभियंता को यह कहकर वापस लौटा दिया गया कि धसना गिरने के कारण बेस ढ़लाई टूटने से सही लेवल मिलना मुश्किल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन