ePaper

पांच साल की मासूम बच्ची को घर के दरवाजे से ले जाकर बलात्कार करनेवाला ऑटो चालक गिरफ्तार

Updated at : 07 Dec 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
पांच साल की मासूम बच्ची को घर के दरवाजे से ले जाकर बलात्कार करनेवाला ऑटो चालक गिरफ्तार

दरभंगा : दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में एक टेम्पो चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उपाधीक्षक अनोज कुमार ने कहा है कि ‘हमें बताया गया है कि टेम्पो चालक उसे एक बगीचे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता का […]

विज्ञापन

दरभंगा : दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में एक टेम्पो चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उपाधीक्षक अनोज कुमार ने कहा है कि ‘हमें बताया गया है कि टेम्पो चालक उसे एक बगीचे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता का इलाज चल रहा है.’

क्या है मामला?

सदर थाना क्षेत्र में के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम सात बजे के बाद कुछ बच्चे दरवाजे पर आग सेंक रहे थे. घर के अन्य सदस्य आंगन में थे. इसी दौरान वहां से एक ऑटो चालक गाड़ी लेकर गुजर रहा था. उसने बच्ची के साथ एक छोटे बच्चे को अपनी गाड़ी में बिठा लिया. गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खडुआ तथा लक्ष्मीपुर के बीच सुनसान जगह पर ले जाकर लड़के को उतार दिया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इसी दौरान उसे ढूंढ़ते हुए जब परिजन पहुंचे, तो आवाज सुन कर लहूलुहान अवस्था में बच्ची को देखा. आरोपित चालक दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को लहूलुहान अवस्था में मासूम को छोड़ कर फरार हो गया था. परिजनों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी. प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वनाथ बैठा पुलिस बल के साथ बच्ची को इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर चले गये. साथ ही आरोपित को दबोचने के लिए छापेमारी शुरू कर दी. देर रात आरोपित टेंपो चालक को गाछी के पास से ही पुलिस ने दबोच लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन