दिल्ली से बिहार में दरभंगा जा रही डबल डेकर बस पलटी, 30 लोग गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
दिल्ली से बिहार में दरभंगा जा रही डबल डेकर बस पलटी, 30 लोग गंभीर रूप से घायल

नोएडा/दरभंगा : दिल्ली से बिहार में दरभंगा जा रही एक डबल डेकर बस सोमवार शाम यमुना एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गयी. घटना में 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें ग्रेटर नोएडा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि […]

विज्ञापन

नोएडा/दरभंगा : दिल्ली से बिहार में दरभंगा जा रही एक डबल डेकर बस सोमवार शाम यमुना एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गयी. घटना में 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें ग्रेटर नोएडा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि दिल्ली से एक डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते बिहार में दरभंगा जा रही थी. जैसे ही बस थाना बीटा-दो क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के चुहड़पुर अंडरपास के पास पहुंची उसका टायर फट गया. वह अनियंत्रित होकर पलट गयी.

उन्होंने बताया कि इस घटना में बस में सवार धर्मेंद्र तिवारी, भुल्ला सदा, ललन कुमार यादव, सुनील कुमार झा, मनोज शर्मा, रविंद्र यादव, लाल बाबू यादव, भिखारी यादव, महबूब यादव, हरी यादव, सत्य नारायण पंडित, शंभू माझी, सत्यदेव यादव, रघु पांडव, महेश यादव, रामनाथ यादव, सतीश साहू, कामेश्वर यादव, जमाल मुखिया, राम कल्याण, निर्मल पांडे, केदार सहित 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

घायलों को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ और कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि घायलों में तीन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को क्रेन की सहायता से हटाकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर यातायात सामान्य किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन