छठ घाट पर डूबने से बच्चे की मौत

Updated at : 04 Nov 2019 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
छठ घाट पर डूबने से बच्चे की मौत

बहेड़ी : शिवराम गांव के जगमोहन लालदेव के छह वर्षीय पुत्र दिलखुश की मौत कमला नदी में छठ घाट पर डूबने से हो गयी. रविवार की सुबह भगवान भाष्कर को अर्घ देने के बाद नदी में स्नान करने लगा. इसी क्रम में गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गयी. करीब तीन घंटे […]

विज्ञापन

बहेड़ी : शिवराम गांव के जगमोहन लालदेव के छह वर्षीय पुत्र दिलखुश की मौत कमला नदी में छठ घाट पर डूबने से हो गयी. रविवार की सुबह भगवान भाष्कर को अर्घ देने के बाद नदी में स्नान करने लगा. इसी क्रम में गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गयी. करीब तीन घंटे बाद गोताखोर की मदद से शव को बरामद किया गया.

बताया जाता है कि अर्घ देने के बाद दिलखुश समान घर पर छोड़ साथियों के साथ पुनः घाट पर स्नान करने चला गया था. उसके पानी में डूब जाने की खबर से गांव में अफरा-तफरी मच गयी. शव बरामद होते ही परिवार में मातम पसर गया. मंजू देवी छोटे पुत्र दिलखुश की शव से लिपट कर अपने नसीव को कोस रही थी, तो कभी भगवान भाष्कर को. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. अंचल कर्मचारी देवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट पर सीओ विमल कुमार कर्ण ने परिजन को चार लाख रुपये का चेक देने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन