बाजार तैयार, आज होगी धन की बरसात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2019 2:32 AM
दरभंगा : प्रकाशोत्सव दिवाली से दो दिन पूर्व धनतेरस को लेकर बाजार तैयार हो गया है. करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद है. कारोबारियों ने इस मौके पर ग्राहकों की डिमांड को देखकर स्टॉक पहले से ही फुल कर रखा है. ग्राहकों की जुटनेवाली भीड़ को ध्यान में रखकर भी विशेष प्रबंध किये गये हैं. […]
दरभंगा : प्रकाशोत्सव दिवाली से दो दिन पूर्व धनतेरस को लेकर बाजार तैयार हो गया है. करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद है. कारोबारियों ने इस मौके पर ग्राहकों की डिमांड को देखकर स्टॉक पहले से ही फुल कर रखा है. ग्राहकों की जुटनेवाली भीड़ को ध्यान में रखकर भी विशेष प्रबंध किये गये हैं.
बाढ़ का दंश झेल चुके जिलावासियों की सुस्ती के बावजूद जोरदार कारोबार के आसार हैं. सर्राफा बाजार से लेकर ऑटो मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानों में विशेषर खास तैयारी एक दिन पहले से ही नजर आने लगी. दुकानदारों ने रंग-बिरेंगे फूलों से दुकानों की सजावट रात से ही शुरु कर दी.
इसके अतिरिक्त बिजली बल्ब के झालरों से भी दुकानों को सजाया गया है. इस अवसर पर ग्राहकों को क्विक डिलवरी करने के लिए अतिरिक्त काउंटर के प्रबंध किये गये हैं. अतिरिक्त कर्मियों को भी तैनात किया गया है. उल्लेखनीय है कि धनतेरस पर नये सामान खासकर धातु व इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की परंपरा है.
मान्यता है कि वैभव की देवी व भगवान कुबेर का आगमन नये सामान के साथ ही घर में होता है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग सोना-चांदी के आभूषण, सोना के बिस्कुट, चांदी के सिक्के, नये बरतन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि की खरीदारी करते हैं. इसके अतिरिक्त झाड़ू की भी धनतेरस पर खूब बिक्री होती है. दूसरी ओर देर रात कुबेर व लक्ष्मी पूजन की भी कारोबारियों ने तैयारी कर ली है. इसे लेकर दरभंगा टावर, लहेरियासराय, बाकरगंज सहित लक्ष्मीसागर, कटहलवाड़ी, कादिराबाद, दोनार, मिर्जापुर, मौलागंज, बाजार समिति सहित अन्य स्थानों पर धन वर्षा के लिए बाजार तैयार हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










