शराब के नशे में पकड़ाया पंचायत सचिव, डीएम ने दिया निलंबन का आदेश

दरभंगा : बहेड़ी प्रखंड के हावीडीह दक्षिणी एवं उत्तरी पंचायत के सचिव इफ्तेखार अहमद को शराब सेवन के आरोप में निलंबित करने का आदेश डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने जारी किया है. पंचायत सचिव श्री अहमद को निलंबन अवधि में जीवन यापन भत्ता मिलेगा. वैसे निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय अब तक तय नहीं […]
दरभंगा : बहेड़ी प्रखंड के हावीडीह दक्षिणी एवं उत्तरी पंचायत के सचिव इफ्तेखार अहमद को शराब सेवन के आरोप में निलंबित करने का आदेश डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने जारी किया है. पंचायत सचिव श्री अहमद को निलंबन अवधि में जीवन यापन भत्ता मिलेगा. वैसे निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय अब तक तय नहीं किया गया है.
बता दें कि 22 अगस्त को नशे की हालत में पुलिस ने श्री अहमद को पकड़ा था. ब्रेथ एनलाइजर से जांच के क्रम में शरीर में अल्कोहल की मात्रा पाई गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर श्री अहमद को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. साथ ही इसकी सूचना बीडीओ को दी थी. बीडीओ ने पंचायत सचिव पर के विरुद्ध अगली कार्रवाई के लिए डीपीआरओ पंचायत को सूचना दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




