दरभंगा जंक्शन के यार्ड में फिर ट्रेन की जनरल बोगी में लगी आग, खाक हुई स्पेयर रैक की बोगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : दरभंगा जंक्शन के यार्ड में शनिवार की सुबह फिर एक बोगी धू-धू कर जल कर खाक हो गयी. 36 घंटे के भीतर दूसरी घटना से रेल प्रशासन सकते में आ गया है. घटना सुबह 8:30 बजे की बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार, जंक्शन से सटे उत्तर बेला गुमटी के समीप खड़ी स्पेयर […]
विज्ञापन
दरभंगा : दरभंगा जंक्शन के यार्ड में शनिवार की सुबह फिर एक बोगी धू-धू कर जल कर खाक हो गयी. 36 घंटे के भीतर दूसरी घटना से रेल प्रशासन सकते में आ गया है. घटना सुबह 8:30 बजे की बतायी गयी है.
जानकारी के अनुसार, जंक्शन से सटे उत्तर बेला गुमटी के समीप खड़ी स्पेयर रैक के जनरल कोच में अचानक आग लग गयी. सूचना मिलते ही जंक्शन पर पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया. आनन-फानन में अधिकारी पहुंचे. जल रही बोगी को रैक से काट कर अलग किया गया. अग्निशमन विभाग को खबर की गयी. समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन को भी सूचना दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










