दरभंगा में मौसम ने ली करवट, सड़कें बनीं तालाब, लोग बोले- हर साल यही हालात

Updated:
विज्ञापन
दरभंगा: मौसम बदला, उमस और जलजमाव से परेशानी

बारिश के बाद जलजमाव से बढ़ी परेशानी, कई इलाकों में लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

दरभंगा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तापमान सामान्य से ऊपर तो कभी नीचे दर्ज किया जा रहा है. आसमान में बादल छाए रहने से तेज धूप से राहत मिली, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया. बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है.

विज्ञापन

Darbhanga Weather: दरभंगा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच रहा है तो कभी नीचे दर्ज किया जा रहा है. सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिली, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी कम नहीं होने दी. दूसरी ओर बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है.

तापमान में उतार-चढ़ाव, उमस बरकरार

रविवार को जिले का तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया था, जबकि सोमवार दोपहर तक यह सामान्य से लगभग ढाई डिग्री नीचे पहुंच गया. मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन वातावरण में बढ़ी नमी के कारण उमस बनी हुई है. इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ने लगी हैं.

बारिश के बाद शहर में जलजमाव

बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है. सड़कों पर कीचड़ और मिट्टी जमा होने से फिसलन बढ़ गई है. दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई जगह सड़कें पहले से क्षतिग्रस्त हैं और निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण हालात और खराब हो गए हैं.

इन इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी

लक्ष्मीसागर, गांधीनगर, कटरहिया, बंगाली टोला और उर्दू मोहल्ला समेत शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है. घरों और गलियों के आसपास पानी जमा होने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

हर साल सामने आती है यही समस्या

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में हर साल जलजमाव की यही स्थिति बनती है. अधूरे नाला निर्माण, अर्द्धनिर्मित सड़कें और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हल्की बारिश में भी सड़कों और गलियों में पानी भर जाता है.

नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने और अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो पूरे मानसून के दौरान शहरवासियों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: पंजाब कमाने गया था, गांव लौटा तो एक पैर नहीं था... दरभंगा के मजदूर की दर्दनाक कहानी


विज्ञापन
Navendu Shekhar Pa

लेखक के बारे में

By Navendu Shekhar Pa

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन