फिर बढ़ा बागमती का जलस्तर, शहरवासी सशंकित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jul 2019 5:37 AM
दरभंगा : दो दिनों से बागमती नदी के पानी में लगातार ठहराव रहने के बाद शुक्रवार को फिर से जलस्तर में इजाफा हो गया है. इससे बाढ़ आने के खतरे से शहरवासी संशंकित हैं. नदी के पश्चिमी भाग शुभंकरपुर मोहल्ला व सिमरा चौड़ में सतीस्थान मोड़ स्थित कई नालों से चौड़ व गाछी में पानी […]
दरभंगा : दो दिनों से बागमती नदी के पानी में लगातार ठहराव रहने के बाद शुक्रवार को फिर से जलस्तर में इजाफा हो गया है. इससे बाढ़ आने के खतरे से शहरवासी संशंकित हैं. नदी के पश्चिमी भाग शुभंकरपुर मोहल्ला व सिमरा चौड़ में सतीस्थान मोड़ स्थित कई नालों से चौड़ व गाछी में पानी तेजी से फैला रहा है.
इस कारण लोग रतजगा कर रहे हैं. खाली स्थानों को भर देने के बाद नदी का पानी वार्ड आठ व नौ के मोहल्लों की ओर बढ़ रहा है. इससे संबंधित मोहल्ले के लोग बाढ़ के खतरा से सहमे हुये हैं. दूसरी ओर नीमा बांध की ओर से होते बीते दो दिनों से वार्ड 23 के महदौली मोहल्ला के नीचले इलाका में बने घरों में पानी प्रवेश कर गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










