एक से बदल जायेगा लंबी दूरी की कई ट्रेनों का समय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2019 2:19 AM
दरभंगा : एक जुलाई से रेलवे नई समय सारिणी लागू कर रहा है. इसके तहत ट्रेनों के परिचालन समय में फेरबदल किया गया है. राष्ट्रीय स्तर पर किये गये बदलाव में यहां की डेढ़ दर्जन ट्रेनों के समय में मामूली परिवर्त्तन किया गया. इसके तहत ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान समय में बदलाव होने जा […]
दरभंगा : एक जुलाई से रेलवे नई समय सारिणी लागू कर रहा है. इसके तहत ट्रेनों के परिचालन समय में फेरबदल किया गया है. राष्ट्रीय स्तर पर किये गये बदलाव में यहां की डेढ़ दर्जन ट्रेनों के समय में मामूली परिवर्त्तन किया गया. इसके तहत ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान समय में बदलाव होने जा रहा है. इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए ही सफर के लिए घर से निकलें. अन्यथा ट्रेन छूट सकती है. इसमें अमृतसर जानेवाली शहीद व सरयू यमुना एक्सप्रेस सहित कामख्या-श्रीमाता वैष्णोदीव एक्सप्रेस, कोलाकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, पुरी एक्सप्रेस, गंगासागर एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का समय बदलने जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










