Darbhanga news: बेनीपुर भूमि निबंधन कार्यालय में लिपिक के 13 पद लंबे समय से खाली

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga news:अनुमंडल का भूमि निबंधन कार्यालय बहेड़ा डाटा ऑपरेटर के सहारे चल रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga news: बेनीपुर. अनुमंडल का भूमि निबंधन कार्यालय बहेड़ा डाटा ऑपरेटर के सहारे चल रहा है. छह अंचल कार्यालय से संबंधित भूमि निबंधन कार्य संपादन के लिए इस कार्यालय में 15 लिपिक, आधा दर्जन डाटा ऑपरेटर, कार्यपालक सहायक तथा आदेशपाल का पद सृजित है. लेकिन, विभागीय उदासीनता के कारण लिपिक का 13 पद लम्बे समय से रिक्त है. लिपिक के अभाव में अनुबंध पर बहाल डाटा ऑपरेटर को ही भूमि के भौतिक सत्यापन (स्थल निरीक्षण) से लेकर कार्यालय में निबंधन कार्य तक का निष्पादन करना पड़ता है. इसके कारण क्रेता-विक्रेताओं को निबंधन कार्य निष्पादन के लिए कई-कई दिनों तक कार्यालय चक्कर लगाना पड़ता है. सर्वाधिक परेशानी निबंधन से पूर्व चिन्हित मौजा के निरीक्षण व रजिस्ट्री योग्य सभी भूमि काे ऑनलाइन करने जैसी जटिल प्रक्रिया से गुजरने में होती है. कर्मियों के अभाव में भूमि की जांच प्रक्रिया पूरी करने के लिए कई दिनों तक क्रेता-विक्रेता को प्रतीक्षा करनी पड़ती है. वहीं कार्यालय स्तर से रजिस्ट्री से पूर्व ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की व्यवस्था नहीं होने से निजी साइबर संचालक से निबंधन कार्यालय के बिचौलियों द्वारा निबंधन कराने के नाम पर क्रेता से हजार रुपये प्रति दस्तावेज वसूल किये जाते हैं.

निबंधन से पूर्व 118 मौजे की जमीन की होती है जांच

राजस्व की चोरी रोकने को लेकर विभाग ने छह अंचल के 118 विकसित व विकासशील मौजे को जांच को श्रेणी में रखा है. रजिस्ट्री से पूर्व इन मौजे की जमीन का भौतिक सत्यापन का दायित्व निबंधन अधिकारी को दिया गया है. अधिकांश मौजे की जांच महज खानापूरी तक सिमटकर रह गयी है. बता दें कि छह अंचल के 118 मौजे की जमीन सत्यापन के लिए कार्यालय के चार डाटा ऑपरेटर को अधिकृत किया गया है. इसमें बेनीपुर नगर परिषद के 29 वार्ड सहित 48 पेरीफेरल क्षेत्र के लिए आजम हुसैन, बहेडी नगर पंचायत सहित बहेडी के 10 मौजा का डाटा ऑपरेटर राजदेव कुमार चौधरी, घनश्यामपुर नगर पंचायत सहित चार चिह्नित मौजे व अलीनगर प्रखंड के तीन मौजे की जांच डाटा ऑपरेटर संजीव कुमार कामति तथा मनीगाछी एवं तारडीह अंचल के आठ-आठ मौजे की जांच की जिम्मेदारी डाटा ऑपरेटर विजय कुमार को दिया गया है.

कर्मी के अभाव में निबंधन कार्य प्रभावित- सचिव

बिहार दस्तावेज नबीज संघ के शाखा सचिव गुणानंद झा ने कहा कि कर्मी के अभाव में निबंधन कार्य प्रभावित हो रहा है. इसका प्रतिफल पक्षकारों को भुगतना पड़ रहा है. यहां से जिन कर्मियों का तबादला हुआ, उनके स्थान पर किसी की पदस्थापना नहीं की गयी है.

कहते हैं अधिकारी

सात उच्चवर्गीय तथा आठ निम्नवर्गीय कर्मचारी का पद है, लेकिन वर्तमान में दोनों संवर्ग में एक-एक कर्मी हैं. चार डाटा ऑपरेटर, दो कार्यपालक सहायक हैं. आदेशपाल व रात्रि प्रहरी का पद भी खाली है. इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गयी है.

– धर्मेंद्र दूबे, अवर निबंधन पदाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन