अमन और खुशहाली की मांगी दुआ

बेनीपुर : ईदुल फित्र की नमाज क्षेत्र के विभिन्न गांवों की मस्जिदों एवं ईदगाहों में बुधवार को प्रेम एवं भाईचारा के वातावरण में परंपरागत तरीके से अदा की गयी. नमाज सुबह सात बजे से आठ बजे के बीच सभी जगहों पर अदा करने के साथ ही लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद […]
बेनीपुर : ईदुल फित्र की नमाज क्षेत्र के विभिन्न गांवों की मस्जिदों एवं ईदगाहों में बुधवार को प्रेम एवं भाईचारा के वातावरण में परंपरागत तरीके से अदा की गयी. नमाज सुबह सात बजे से आठ बजे के बीच सभी जगहों पर अदा करने के साथ ही लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी.
नमाज अदा करने हर आयु वर्ग के लोग नये-नये कपड़े पहनकर ईदगाह पहुंचे. बच्चों के उत्साह का कोई ठिकाना ही न था. इस मौके पर प्रखंड के बेनीपुर, बहेड़ा, आशापुर, मकरमपुर, इब्राहिमपुर, मौजमपुर, बदरबन्ना, कोठबन्ना, उफरदाहा, शिवराम, डखराम, पौड़ी, हनुमाननगर, काजियाना, बलहा, महिनाम पोहदी आदि गांवों में ईदुल फित्र की नमाज अदा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




