डेढ़ गुणा हुई पानी की कीमत कारोबार भी डेढ़ गुणा बढ़ा

Published at :17 May 2019 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
डेढ़ गुणा हुई पानी की कीमत कारोबार भी डेढ़ गुणा बढ़ा

दरभंगा : गहराये जलसंकट से पानी के कारोबार में जबर्दस्त उछाल आ गया है. इसमें करीब डेढ़ गुणा का इजाफा हो गया है. मांग बढ़ी देख कारोबारियों ने कीमत भी बढ़ा दी है. कारोबार की ही तरह दर में भी डेढ़ गुणा वृद्धि कर दी है. उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जलसंकट ने आपदा का […]

विज्ञापन

दरभंगा : गहराये जलसंकट से पानी के कारोबार में जबर्दस्त उछाल आ गया है. इसमें करीब डेढ़ गुणा का इजाफा हो गया है. मांग बढ़ी देख कारोबारियों ने कीमत भी बढ़ा दी है. कारोबार की ही तरह दर में भी डेढ़ गुणा वृद्धि कर दी है. उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जलसंकट ने आपदा का रूप धारण कर लिया है.

शहर का शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां पानी की किल्लत अब तक नहीं हुई हो. स्थिति की विकरालता का अनुमान इसीसे लगाया जा सकता है कि जिस परिवार में पानी की किल्लत नहीं है. जिनका चापाकल अभी भी पानी दे रहा है, उन्हें लोग खुशनसीब बता रहे हैं. शहर के 90 प्रतिशत से अधिक की आबादी जलसंकट से जूझ रही है. धड़ल्ले से लोग मजबूरन समरसेबुल गड़वा रहे हैं. नहाने-धोने के लिए तो अगल-बगल से पानी का प्रबंध कर लेते हैं, लेकिन पीने के पानी का जुगाड़ मुश्किल देख डब्बा बंद पानी खरीदना पड़ रहा है. लिहाजा कारोबार में भी इजाफा हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन