सुपौल : मरीज को पटना ले जा रही एंबुलेन्स ने दरभंगा में खड़े ट्रक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, चार घायल

दरभंगा : सुपौल से मरीज लेकर इलाज के लिए पटना जा रही एक एंबुलेन्स ने दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के एनएच-57 पर खड़े ट्रक में ठोकर मार दी. एंबुलेन्स की गति इतनी ज्यादा थी कि टक्कर से एंबुलेन्स के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में दो लोगों की मौत […]
दरभंगा : सुपौल से मरीज लेकर इलाज के लिए पटना जा रही एक एंबुलेन्स ने दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के एनएच-57 पर खड़े ट्रक में ठोकर मार दी. एंबुलेन्स की गति इतनी ज्यादा थी कि टक्कर से एंबुलेन्स के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में दो लोगों की मौत हो जाने की सूचना है. वहीं, हादसे में कई लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भरती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, सुपौल से मरीज लेकर इलाज के लिए पटना जा रही एंबुलेन्स सिमरी थाने के समीप एनएच-57 पर शुक्रवार की आधी रात करीब एक बजे एक ट्रक से टकरा गयी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि, मृतकों में 50 वर्षीय बधाई महतो और सीताराम प्रसाद यादव शामिल हैं. दोनों मृतक सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के कोरीया पट्टी के रहनेवाले बताये जाते हैं.
घायलों में कोरीयापट्टी के राजेंद्र प्रसाद यादव, सुमित्रा देवी, शिवकुमार यादव व बंटी यादव शामिल हैं. चारों का इलाज डीएमसीएच में कराया जा रहा है. सभी घायल खतरे से बाहर हैं. बताया जाता है कि एंबुलेन्स सुपौल से पटना की ओर जा रही थी. इसी दौरान सिमरी पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक मे ठोकर मार दी थी. मालूम हो कि इलाज के लिए सीताराम प्रसाद को लेकर एंबुलेन्स पटना जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




