सामान आपूर्तिकर्ताओं ने ठप कराया कॉलेज का काम

दरभंगा : मेडिकल कॉलेज परिसर में भवन निर्माण का कार्य कर रही कंपनी के कार्यालय में बुधवार को निर्माण सामग्री आपूर्ति करने वालों ने तालाबंदी कर निर्माण कार्य रुकवा दिया. सामग्री आपूर्ति करने वाले लोगों का कहना था कि हाइट्स व जीडीसीएल कंपनी मिलकर निर्माण कार्य कर रही है. कंपनी स्थानीय सप्लायरों से ईंट, सीमेंट, […]
दरभंगा : मेडिकल कॉलेज परिसर में भवन निर्माण का कार्य कर रही कंपनी के कार्यालय में बुधवार को निर्माण सामग्री आपूर्ति करने वालों ने तालाबंदी कर निर्माण कार्य रुकवा दिया. सामग्री आपूर्ति करने वाले लोगों का कहना था कि हाइट्स व जीडीसीएल कंपनी मिलकर निर्माण कार्य कर रही है. कंपनी स्थानीय सप्लायरों से ईंट, सीमेंट, बालू व गिट्टी जैसी निर्माण सामग्री खरीददारी की है, लेकिन किसी को भी भुगतान नहीं दिया. सामग्री सप्लायर शोएब खान, बबलू सिंह, अमरेश पांडेय व चुलबुल सिंह का कहना था कि कंपनी ने उनलोगों का करीब ढाई करोड़ रुपया उधार ले रखा है. पिछले सात-आठ महीने से एक-दो सप्ताह का समय मांग कंपनी टालमटोल कर रही है. उनलोगों का कहना था कि जबतक बकाया भुगतान नहीं किया जायेगा, कार्य बंद रहेगा. इस संबंध में कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके वर्मा ने कहा कि उन्हें बकाये भुगतान की जानकारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




